मुजफ्फरपुर, जून 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के डेढ़ लाख से अधिक बच्चों का अपार नहीं बना है। 30 जून तक का अल्टीमेटम सभी स्कूलों के हेडमास्टर को दिया गया है।

बच्चों का आवेदन जिले में 20 फीसदी बच्चों का आवेदन भी अबतक अपार के लिए नहीं किया गया है। इसे लेकर डीईओ ने मंगलवार को सभी स्कूल को निर्देश जारी कर जवाब मांगा है। हेडमास्टरों को निर्देश दिया गया है कि इसबार मैट्रिक-इंटर के बच्चों के पंजीकरण के दौरान अपार और यू डायस भरकर भेजेंगे। इसे सरकार की ओर से अनिवार्य किया गया है।

आंकड़े 8,26,680 में 6,54,127 बच्चों का ही बना अपार जिले में 8,26,680 में 6,54,127 बच्चों का अपार बना है। यह आंकड़ा सरकारी और निजी स्कूल के बच्चों का मिलाकर है। मुशहरी में 1,22,795 में 83,307 बच्चों का अपार बना है। सकरा में 50,455 में 37,140, मोतीपुर में 68,69...