जिले में डेंगू के पांच नए मरीज मिले, 28 हुई संख्या
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर। जिले में डेंगू के पांच नए मरीज मिले हैं। इनमें तीन मरीज मुशहरी के और दो कांटी के रहने वाले हैं। पांच नए मरीज मिलने से जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 28 हो गई है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार का कहना है कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है। जहां-जहां डेंगू के मरीज मिले हैं, वहां फॉगिंग कराने का निर्देश दिया गया है। डेंगू को लेकर बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग ने हॉट स्पॉट का चिह्नित करने का निर्देश दिया था। जिले में अब तक मुशहरी में डेंगू के ज्यादा मरीज मिले हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.