महाराजगंज, अप्रैल 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में डेंगू मरीजों में इजाफा हो रहा है। हर माह इस बीमारी के मरीज मिल रहे हैं। जनवरी से अब तक चार डेंगू पीड़ित मिल चुके हैं। रिपोर्ट पर शासन अलर्ट मोड में आ गया है। स्वास्थ्य प्रशासन को जनजागरूकता के साथ ही हर स्वास्थ्य केद्रों पर डेंगू वार्ड सक्रिय करने का आदेश दिया है। शासन का आदेश मिलते ही स्वास्थ्य प्रशासन हरकत में आ गया है। नए वर्ष के पहले माह में शुरू हुआ डेंगू मरीजों का सिलसिला अब तक जारी है। हर माह एक मरीज इस बीमारी की चपेट में आ रहा है। जनवरी से लेकर अप्रैल तक चार माह में चार डेंगू पीड़ित मिल चुके हैं। हालांकि जिले से लेकर लखनऊ तक इलाज के बाद सभी डेंगू पीड़ित ठीक हो चुके हैं। लेकिन हर माह मिल रहे डेंगू पीड़ितों को लेकर शासन अलर्ट मोड में आ गया है। शासन ने स्वास्थ्य प्रशासन को बी...