नोएडा, फरवरी 26 -- नोएडा, संवाददाता। कमिश्नरेट के नोएडा और ग्रेटर नोएडा जोन में डीसीपी स्तर पर फेरबदल किया गया। नए आदेश के अनुसार ग्रेटर नोएडा जोन के डीसीपी रहे साद मियां खान को नोएडा जोन का डीसीपी बनाया गया है। वहीं, पुलिस मुख्यालय सूरजपुर से संबद्ध चल रहे डॉ. प्रवीण रंजन को डीसीपी ग्रेटर नोएडा की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। नोएडा जोन के डीसीपी यमुना प्रसाद को रिलीव कर दिया गया है। पिछले दिनों उनकी पदोन्नति होने के बाद डीआईजी बनाया गया था। शासन ने उन्हें मुरादाबाद में नई तैनाती दी गई है। अधिकारियों के इस फेरबदल के बाद कमिश्नरेट में कामकाज को और बेहतर बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...