महाराजगंज, मई 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में धान का बेहन गिराने व विकास कार्यों के क्रियान्वयन के लिए डीजल की मांग बढ़ने से प्रतिदिन आपूर्ति 75 हजार लीटर से अधिक पहुंच गई है। स्थिति यह है कि जिस भी पेट्रोल पम्प पर डीजल की उपलब्धता की सूचना मिल रही है, वहां स्कूली बस, जेसीबी व पंपिंग सेट में डीजल के लिए गैलन लेकर लोग कतार में खड़े हो जा रहे हैं। स्थिति यह है कि अगर कोई वाहन डीजल के लिए कतार में खड़ा हो जा रहा है तो उसे ईंधन के लिए घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। जिले में सामान्य दिनों में हर दिन औसतन 2.40 लाख लीटर डीजल की खपत होती है, लेकिन इस समय यह मांग बढ़कर सवा तीन लाख लीटर से अधिक हो गई है। रेलवे, सड़क, नहर खुदाई व मिट्टी खनन में लगी जेसीबी, ट्रैक्टर ट्रॉली व डंफर के चलते डिमांड में यह भारी उछाल आया है। इसके साथ ही धान का ...