जिले में डिजिटल जनगणना का खाका तैयार, मैपिंग पूरी
महाराजगंज, मई 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जनपद में देश की पहली डिजिटल जनगणना को रफ्तार देने के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रगणकों व सुपरवाइजरों का बैचवार प्रशिक्षण संपन्न होने के साथ ही सभी चार्जों में मैपिंग का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। अब जल्द ही गांवों व शहरों में वास्तविक गणना का महाअभियान शुरू होगा। सभी तहसीलों व नगर निकायों में सुपरवाइजरों को सुपरवाइजर सर्किल व प्रगणकों को एचएलबी आवंटित कर दिया गया है। इस बार खास बात यह है कि नागरिक खुद भी अपनी स्व-गणना ऑनलाइन कर रहे हैं। 21 मई तक यह अभियान चलेगा। स्व-गणना में आने वाली दिक्कतों के समाधान के लिए जिला स्तर पर एक कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। इसके लिए मोबाइल नंबर 7393955896 जारी किया गया है, जिस पर कॉल कर नागरिक जनगणना से जुड़े विशेषज्ञों की सीधी मदद ले सकें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.