अमरोहा, फरवरी 26 -- अमरोहा। एसपी ने बुधवार को डायल 112 को मिले 14 चार पहिया एवं तीन दोपहिया वाहनों को पुलिस कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर लोकेशन पर रवाना किया। एसपी ने कहा कि जिले में इन नए वाहनों के संचालन से रेस्पॉन्स टाइम में कमी आएगी। पीड़ितों तक पुलिस को मदद जल्द पहुंच सकेगी। विशेष रूप से शहरी एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी बेहतर पुलिस उपस्थिति सुनिश्चित होगी। दोपहिया वाहनों की तैनाती से संकरी गलियों एवं जाम की स्थिति में भी तत्काल पहुंच संभव हो सकेगी। एसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि यूपी -112 सेवा के तहत प्राप्त हर कॉल को गंभीरता से लें तथा तत्परता, संवेदनशीलता एवं व्यावसायिक दक्षता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस दौरान एएसपी अखिलेश भदौरिया, सीओ कार्यालय शक्ति सिंह, सीओ मं...