गोपालगंज, मार्च 26 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता जिले में टीबी की पहचान और उपचार का दायरा लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2025 में अब तक 6280 मरीजों की पहचान की जा चुकी है। जबकि वर्ष 2024 में यह संख्या 6019 थी। चालू वर्ष में 24 मार्च तक ही 1260 नए मरीज सामने आ चुके हैं। जिला टीबी पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार के अनुसार अभी जिले में 3804 मरीजों का इलाज चल रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि वर्ष 2024 में चिह्नित 6019 में से 5856 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 163 मरीजों का इलाज अब भी जारी है। केंद्र सरकार ने 2030 तक टीबीमुक्त भारत का लक्ष्य रखा है। जिसके तहत जिले में भी अभियान चलाया जा रहा है। इसका असर यह है कि वर्ष 2024 में जहां 38 पंचायतें टीबीमुक्त घोषित हुई थीं। 2025 में इनकी संख्या बढ़कर 41 हो गई है। विशेषज्ञों के अनुसार सामान्य टीबी के मर...