गोरखपुर, मार्च 25 -- गोरखपुर। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने टीबी के खात्मे के लिए 100 दिवसीय विशेष अभियान बुधवार को शुरू किया। इसका उद्घाटन सीएमओ ने किया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक मरीजों की पहचान कर इलाज मुहैया कराना है। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि टीमें गांव-गांव और शहरी क्षेत्रों में जाकर संभावित टीबी मरीजों की तलाश करेंगी। इसमें आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रखी गई है। रिपोर्ट पाजिटिव आने पर उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...