जिले में टीजीटी परीक्षा में 5317 अभ्यर्थी अनुपस्थित, केंद्रों पर हुई सख्त चेकिंग
मुजफ्फर नगर, जून 4 -- मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा बुधवार को मुजफ्फरनगर जनपद के 12 निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच प्रारंभ हो गई। परीक्षा के पहले दिन जिले में दोनों ही पालियों में आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस बल सुबह से ही अलर्ट मोड़ पर नजर आया।जिले में टीजीटी परीक्षा के लिए जिले में बने 12 केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हुई, जो साढ़े 11 बजे तक चली। यह भी पढ़ें- गणित-विज्ञान के सवालों ने अभ्यर्थियों को छकाया इस पाली में परीक्षा के लिए कुल 5753 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, लेकिन इनमें से मात्र 2857 अभ्यर्थियों ने ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.