भदोही, अप्रैल 10 -- भदोही, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण कालीन नगरी में मरीजों की जान से अप्रशिक्षत एवं झोलाछाप डाक्टर खेल रहे हैं। एक सप्ताह में दो महिलाओं की मौत के बाद भी संबंधित की तंद्रा भंग नहीं हुई। उधर, गुरुवार को दोपहर में मृतका के स्वजनों ने मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बता दें कि ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरा, असनांव बाजार निवासी अनिल यादव की पत्नी सरोजा यादव कुछ दिन पहले अपने मायके औराई के इटवां गांव गई थी। बच्चेदानी में गांठ की शिकायत होने पर चिकित्सकों ने आपरेशन की सलाह दी। बुधवार को वे अपनी मां के साथ बाबूसराय के पूर्वी छोर स्थित न्यू ममता अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने पहुंची थी। वहां पर ऑपरेशन किया था। गुरुवार की अल सुबह उनकी मौत हो गई। स्वजनों ने औराई पुलिस पर मुकदमा ...