मुजफ्फरपुर, जुलाई 3 -- मुजफ्फरपुर। अखंड भारत पुरोहित महासभा की बैठक शुक्रवार को पुरानी मोतीहारी रोड स्थित राहुल नगर माई स्थान मंदिर परिसर में आचार्य अभिषेक चौबे की अध्यक्षता में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि मुजफ्फरपुर में सनातन महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तिथि और स्थान की घोषणा महासभा की अगली बैठक में होगी। महासभा के राष्ट्रीय संयोजक पंडित हरिशंकर पाठक ने बताया कि महाकुंभ में नेपाल समेत भारत के विभिन्न राज्यों एवं जिलों से संत-महात्मा और विद्वानों का आगमन होगा। मौके पर पंडित धनंजय तिवारी, पंडित सुरेश मिश्रा आदि थे। यह भी पढ़ें- जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...