बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- बुलंदशहर। प्रदेश के प्रमुख गन्ना उत्पादक जिलों में शुमार जिले में अब गन्ना खेती की सूरत बदलने वाली है। जिले के हजारों गन्ना किसानों के लिए स्मार्ट खेती की दिशा में कदम बढ़ाते हुए विभाग ने वर्ष 2026-27 की नई गन्ना सर्वेक्षण नीति का ऐलान कर दिया है। इस बार गन्ने के खेतों की पैमाइश और फसल का ब्यौरा किसी कच्चे रजिस्टर या केवल अनुमान पर आधारित नहीं होगा बल्कि जीपीएस सिग्नल और अत्याधुनिक मोबाइल एप के जरिए तय होगा। गन्ना विभाग ने इस बार जीरो एरर यानि शून्य त्रुटि के लक्ष्य के साथ पूरे जिले में डिजिटल महासर्वे चलाने का निर्णय लिया है, जिससे न केवल फर्जी सट्टे व गलत आंकड़ों पर लगाम लगेगी बल्कि वास्तविक किसानों को उनकी उपज का हक मिल सकेगा। यह भी पढ़ें- एक मई से 30 जून के मध्य होगा गन्ना सर्वेक्षण डीसीओ डा. अनिल कुमार भारती ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.