हमीरपुर, अप्रैल 2 -- हमीरपुर, संवाददाता। बिवांर में मौरंग से भरे ट्रकों की कथित रूप से चेकिंग करने की वजह से विवादों में घिरी भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर एक बार फिर से पूरे घटनाक्रम पर स्थिति साफ की। उन्होंने बताया कि वह वाहनों को चेक नहीं कर रही थीं बल्कि जिस ट्रक चालक की लापरवाही से उनकी कार का शीशा टूटा और बड़ी दुर्घटना होने से बची, उसे रोककर पूछताछ की थी। घटना के वक्त उनके साथ पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी भी थे। जो सरीला मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। बता दें कि यह मामला कई दिनों से चर्चा में चल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि बीते सोमावार (30 मार्च) की रात बिवांर के बांधुर तिराहे के पास ओवर लोड ट्रक ने उनकी कार के बिल्कुल नजदीक से तेज रफ्तार से गुजरा।...