बेगुसराय, सितम्बर 2 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट स्थित कारगिल विजय भवन में बुधवार को वीसी के माध्यम से सीएम सम्राट चौधरी ने जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार अभियान का ऑनलाइन शुभारंभ किया। इसके साथ ही बिहार के सभी जिले के साथ बेगूसराय में भी इस अभियान की शुरूआत हुई। ऑनलाइन कार्यक्रम में मौजूद डीएम रिची पांडेय ने सरकार के इस अभियान की प्रशंसा करते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: जिले में जांच व उपचार चिकित्सा आपके द्वार अभियान शुरू स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन डीएम ने कहा कि अभियान के तहत गैर-संचारी रोगों की जांच के लिए एनसीडी स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किए जाएंगे। आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर, अनुमंडल कार्यालय, विकास भवन, न्या...