आरा, अप्रैल 4 -- आरा, हमारे संवाददाता। जिले में जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत जल संचय-जन भागीदारी विषय पर शनिवार को कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से जल संचय से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने नगर आयुक्त एवं सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि जल संचय की योजनाओं का अधिक से अधिक जियो-टैगिंग किया जाए, ताकि इसकी वास्तविक स्थिति एवं प्रगति की प्रभावी मॉनिटरिंग की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...