प्रयागराज, जून 4 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। जनगणना 2027 शुरू होने के बाद जिले में नए सिरे से नगर पंचायतों के गठन की मांग तेज हो गई है। अगर सब कुछ सही रहा तो आने वाले दिनों में यहां 10 नई नगर पंचायतों का गठन होगा और जिले में कुल 18 नगर पंचायतें हो जाएंगी। वहीं फूलपुर को नगरपालिका बनाने की मांग भी रखी गई है। जिले से की गई इस मांग को शासन को भेजा गया है। अगर अनुमति मिल गई तो यह जिले की पहली नगर पालिका होगी।दरअसल यहां से वर्ष 2021-22 में 10 नई नगर पंचायतों का प्रस्ताव भेजा गया था। कुछ कारणों से इसे मंजूरी नहीं मिली। अब जबकि जनगणना शुरू हो रही है तो क्षेत्रों से नई नगर पंचायतों की मांग शुरू कर दी गई हैं। इसका कारण है कि वर्तमान में वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर नगर पंचायतों का गठन किया गया है। नियमानुसार 20 हजार की आबादी पर नई नगर पंचायत...