कौशाम्बी, अप्रैल 7 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने 'मौके पर समाधान, जनता को राहत' अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके अंतर्गत भूमि विवाद की समस्याओं का समाधान गांव में ही किया जाएगा। उन्होंने जिले के समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि तहसीलवार ऐसे 10-10 ग्रामों की सूची तैयार की जाए, जहां पर भूमि विवाद की संख्या सर्वाधिक है। रोस्टर के अनुसार इन चयनित ग्रामों में कैंप लगाकर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवादों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किए जाए। उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को भी मौके पर रहकर भूमि विवादों का समाधान करने के निर्देश दिए है। कहा है कि इन ग्रामों में आयोजित कैंप के माध्यम से भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का स्थलीय सत्यापन उनके द्वारा एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...