खगडि़या, अप्रैल 24 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जल जीवन हरियाली अभियान के तहत जल संचय को लेकर जिले में सोख्ता का निर्माण किया जाना है। इसमें जनभागीदारी एवं श्रमदान को ग्रामीण हो अथवा शहरी क्षेत्र प्राथमिकता दी गई है। हर इलाके के लोगों को जल संचय करने के लिए जरूरत के हिसाब से सोख्ता का निर्माण करने के लिए अभियान शुरू हो गया। हालांकि जिलास्तर से जिले के सभी 23 विभागों को इसके लिए लक्ष्य दिया गया है। जल संचय की इस अभियान में लोगों की भागीदारी को बढ़ाने के लिए सम्मानित करने की भी कार्य योजना है। इसके साथ ही जल संचय के लिए बनाए जाने वाले सोख्ता से होने वाले फायदों से भी अवगत कराया जाएगा। विभागीय सूत्रों की मानें तो बताते हैं कि अब तक लगभग 16 जल संचय से संबंधित योजनाओं की इंट्री हो चुकी है। आंकड़े बताते हैं कि इस योजना के तहत जिले के सरकारी विभागों ...