गुड़गांव, जुलाई 3 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिले में जनसंख्या अनुसार पटवारियों का सर्किल क्षेत्र तय नहीं किया गया है। नए नियमों से भूमि रिकॉर्ड व सेवाओं को प्रभावी नहीं हुआ है। इसमें एक पटवारी का सर्कल 1500 जनसंख्या और 2500 एकड़ तक भूमि होगी। राजस्व विभाग के अनुसार पटवारियों का कार्य क्षेत्र अब भूमि नहीं, बल्कि कार्यभार और जनसंख्या के आधार पर तय किया जाएगा। अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्रों में छोटे पटवार सर्किल बनाए जाएंगे, जिनमें 1500 एकड़ तक भूमि शामिल की जाएगी। इसी तरह कम जनसंख्या वाले क्षेत्रों में अपेक्षाकृत बड़े सर्किल बनाते हुए एक पटवारी के अधीन 2500 एकड़ तक भूमि रखी जाएगी। जुलाई तक नए पटवार सर्किल बनाने का लक्ष्य है, जिसके लिए तेजी से काम चल रहा है। अभी तक पटवार सर्किलों का निर्धारण भूमि के क्षेत्रफल के आधार पर होता रहा है। शहरीकरण में...