महाराजगंज, अप्रैल 11 -- महराजगंज, निज संवाददाता। प्रतिबंध के बावजूद जिले के गली से लेकर मोहल्लों की दुकानों पर धड़ल्ले से एसिड की बिक्री हो रही है। पहचान की कौन कहे? बच्चों को भी दुकानदार एसिड की बंद बोतल हाथ में थमा दे रहे हैं। इससे एसिड अटैक होने की आशंका अधिक हो गई है।तेजाब (एसिड) की बिक्री को पॉइजन एक्ट और सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देशों के तहत नियंत्रित किया जाता है। तेजाब बेचने का लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आवेदन की व्यवस्था भी है। वैध लाइसेंस होने पर ही दुकानदार एसिड बेच सकता है। इतना ही हर साल लाइसेंस का रिन्युअल कराना होता है। लेकिन बिना लाइसेंस के ही हार्डवेयर की दुकान से लेकर परचून की दुकानों पर आसानी से एसिड बेचा जा रहा है। एसिड का डायलूट फार्म भी नुकसानदेय होता है और इससे स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। लिहाजा घरों में इसका प...