मधुबनी, अप्रैल 18 -- शंभू नाथ ठाकुर मधुबनी। जिले में जनगणना कार्य पर एक करोड़ 47 लाख 75 हजार 400 रूपये खर्च होंगे। महालेखाकार बिहार ने इसकी स्वीकृति दे दी है। सरकार के अपर सचिव आजीव वत्सराज ने इसको लेकर पत्र जारी किया है। सभी जिलों की राशि का आवंटन पीएफएमएस के माध्यम से होगा। मधुबनी जिले में जनगणना कार्य में करीब 11 हजार 340 कर्मी लगेंगे। सभी प्रखंडों के प्रगणक और सुपरवाइजर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण अपने अनुमंडल मुख्यालय में चल रहा है। वाटसन स्कूल में सदर अनुमंडल के प्रखंडों के जनगणना कर्मियों को प्रशिक्षण चल रहा है। जो 24 अप्रैल तक चलेगा। राजनगर एवं कलुाही प्रखंड के प्रगणक और सुपरवाइजर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को सम्पन्न हो गया। यह भी पढ़ें- सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण प्रशिक्षण में ...