हाजीपुर, फरवरी 26 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र भारत सरकार द्वारा वर्ष 2027 में प्रस्तावित जनगणना के तहत अप्रैल-मई 2026 में प्रस्तावित मकान सूचीकरण एवं स्व-गणना कार्यक्रम को लेकर वैशाली जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह के निर्देशन में जनगणना से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जनगणना कार्यक्रम के अंतर्गत 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक स्व-गणना तथा 02 मई 2026 से 31 मई 2026 तक घर-घर सर्वेक्षण (मकान सूचीकरण) किया जाएगा। जनगणना अधिनियम,1948 के तहत निर्धारित 33 बिंदुओं पर जानकारी संकलित की जाएगी,जिसमें मकान की स्थिति,परिवार के सदस्यों की संख्या,जाति वर्ग, पेयजल स्रोत, शौचालय सुविधा, ईंधन का प्रकार, सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.