औरंगाबाद, मार्च 12 -- औरंगाबाद जिले में जनगणना को लेकर गुरुवार को औरंगाबाद की डीएम सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के योजना भवन के सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति, सभी चार्ज अधिकारियों, तकनीकी टीम तथा जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने इसमें भाग लिया। डीएम अभिलाषा शर्मा, डीडीसी अनन्या सिंह, एमडीएम अनुग्रह नारायण सिंह एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों ने दीप जला कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डीएम ने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत जिम्मेदारीपूर्ण एवं संवेदनशील होता है, इसलिए इससे जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशिक्षण के दौरान दिए जा रहे निर्देशों को गंभीरता से समझना होगा। प्रशिक्षण की गुणवत्ता जितनी बेहतर होगी, जनगणना का कार्य उतना ही अ...