चंदौली, जून 30 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में इधर बीच लगातार बादल छाए हुए हैं। इसी में धूप छावं भी बना हुआ है लेकिन बारिश नहीं होने से उमसभरी गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। हालांकि मंगलवार को पीडीडीयू नगर सहित पूरे जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर बाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बूंदाबांदी और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली। लेकिन वातावरण में नमी बढ़ने से उमस भी बढ़ गई। वहीं लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। सुबह से बदली छाए रहने के कारण तेज धूप नहीं निकली, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोपहर के समय पीडीडीयू नगर, चंदौली मुख्यालय, सकलडीहा, श...