फिरोजाबाद, मई 22 -- बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कराई जा रही बीएड प्रवेश परीक्षा 31 मई को होगी। जिले में आधा दर्जन केंद्रों पर दो पाली में परीक्षा होगी। परीक्षा की तैयारियों के लिए जिला प्रशासन जुट गया है तो शिक्षा विभाग ने भी इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए हैं। शहर के प्रमुख अनुदानित कॉलेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 31 मई को होने वाली इस परीक्षा में 2734 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा दो पालियों में सख्ती के बीच संपन्न होगी। इसके लिए केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार का कहना है कि परीक्षा की तैयारियां पूर्ण हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...