भागलपुर, अप्रैल 2 -- मैट्रिक परीक्षा में सत्यजीत कुमार सिंह द्वारा जिले में चौथा स्थान पाने पर उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय तरछा में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें पंचायत के मुखिया, शिक्षकों और गांव के बुद्धिजिवियों द्वारा छात्र को सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय परिसर में सामूहिक रूप से पौधरोपण भी किया गया। मौके पर मुखिया उमाशंकर रजक, प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मिश्रा, नेम नारायण यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...