चाईबासा, जून 3 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 20 चोरी की मोटरसाइकिल एवं स्कूटी बरामद की है। संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बरामद वाहनों की अनुमानित कीमत 25 से 30 लाख रुपये बताई जा रही है। मंगलवार को नोवामुंडी थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधिकारियों ने मामले का खुलासा किया। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम को गुप्त सूचना मिली कि एक वाहन चोर चोरी की बाइक को बेचने के उद्देश्य से नोवामुंडी क्षेत्र में घूम रहा है। यह भी पढ़ें- पुलिस को बड़ी सफलता, 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरु बिन...