पूर्णिया, जून 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों से लेकर निजी चिकित्सा संस्थानों पर मानक पालन के लिए शिकंजा कसने की तैयारी शुरु कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश आलोक में जिले में सभी चिकित्सा संस्थानों की सघन रूप से जांच शुरू होने वाली है। जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 12 सदस्यीय टीम गठित की है। यह भी पढ़ें- जिले में सभी नर्सिंग होम और क्लीनिक की जांचजांच प्रक्रिया गठित टीम सभी चिकित्सा संस्थानों की सघन जांच करेगी। इस जांच में चिकित्सा संस्थानों के निबंधन से लेकर मानक के सभी बिन्दुओं की गहराई से जांच की जायेगी। जांच में अद्यतन स्थिति के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायगी। सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार अब मानक के पालन नहीं करने वाल...