फिरोजाबाद, मार्च 16 -- जिले में चार मूल्यांकन केंद्रों पर 18 मार्च से मूल्यांकन शुरू होगा। चारों मूल्यांकन केंद्र पर यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिए 1945 परीक्षक बोर्ड ने तैनात किए हैं। विभिन्न विषयों के इन परीक्षाओं के मूल्यांकन की निगरानी के लिए 103 अंकेक्षण हैं तो उत्तर पुस्तिकाएं जंचवाने के लिए 205 डिप्टी हैड की ड्यूटी लगाई है। मूल्यांकन केंद्रों पर भी तैयारियां अंतिम चरण में है। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होगा। फिरोजाबाद में मूल्यांकन के लिए चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। वहीं मूल्यांकन केंद्रों के उपनियंत्रकों को भी निर्देश दिए। इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए छोटेलाल इंटर कॉलेज फिरोजाबाद एवं बीडीएम इंटर कॉलेज शिकोहाबाद को इस बार मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। वहीं हाईस्कूल की ...