कटिहार, सितम्बर 8 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले में अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि इस दौरान आसमान में 80 से 90 फ़ीसदी तक बादल छाए रहेंगे। दिन और रात के तापमान में गिरावट की आशंका है, जिससे मौसम सुहाना बने रहने की उम्मीद है। आसमान में छाया रहा 70 फीसदी बादल रविवार को दिनभर 70 फ़ीसदी बादल छाए रहे और देर रात तक करीब 6.2 मिमी वर्षा दर्ज किए जाने की संभावना बनी रही। जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 5 से 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा बहती रही। ठंड हवा से खेतों में बनी रहेगी नमी वैज्ञानिकों के मुताबिक, बारिश और ठंडी हवाओं के कारण खेतों में नमी बनी रहेगी, जिससे खरीफ फ...