मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। डीएम व एसएसपी ने मंगलवार को सड़क सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें हाल में हुईं सड़क दुर्घटनाओं और उनके कारणों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में चार नए ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए। ये ब्लैक स्पॉट तुर्की और मनियारी थाना इलाके में नेशनल हाइवे पर चिह्नित किए गए हैं। जानकारी दी गई कि जिले में पूर्व में चिन्हित सभी ब्लैक स्पॉट पर ट्रैफिक सिग्नल, रंबल स्ट्रिप, स्पीड ब्रेकर एवं आवश्यक साइनेज लगाए गए हैं। डीएम ने चार नए ब्लैक स्पॉट पर शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों को शीघ्र राहत प्रदान करने के लिए हिट एंड रन मामलों में मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तुर्की और...