जिले में चल रहा है एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान
सिमडेगा, जून 6 -- सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर सिमडेगा पुलिस द्वारा लगातार एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच की जा रही है। जांच के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.