चंदौली, फरवरी 20 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले के प्रमुख शहरों में हुए अतिक्रमण के खिलाफ नगरपालिका- नगर पंचायत और पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रुप से अभियान चलाया। अभियान के दौरान दुकान के बाहर या अस्थाई निर्माण के साथ ही सड़क पर खड़े वाहनों को सीज कर दिया गया। इस क्रम में पीडीडीयू नगर के जेसीबी के साथ पुलिस ने कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों में अफरा तफरी मची रही। पीडीडीयू नगर संवाददाता के अनुसार नगरपालिका परिषद ईओ राजीव मोहन सक्सेना, सीओ अरूण कुमार, कोतवाल संतोष कुमार सिंह जेसबी के साथ मय फोर्स हाइवे पर उतरकर अतिक्रमणकारियों के खिलफ अभियान चलाया। अभियान के तहत जीटीआर ब्रिज से लेकर सब्जी मंडी तक दुकान के सामने स्थित अतिक्रमण को हटाया गया। इसके अलावा दर्जनों वाहनों को सीज कर दिया गया। चंदौली संवाददाता के अनुसार जिला मुख्यालय प...