खगडि़या, अप्रैल 22 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता घरेलू गैस के अबतक 660 मे 554 शिकायतों का निष्पादन किया गया। सभी शिकायतें स्थापित कंट्रोल रूम में स्थापित सेल में आई। यह बातें ंमंगलवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी विजयंत ने जानकारी देते हुए कही। उन्होंने कहा कि शेष समस्याओं का अगले तीन से चार दिनों में कर दिया जाएगा। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि गैस सिलेंडर सीधे उपभोक्ताओं के घर तक पहुंचाए जाएंगे। तेल कंपनियों के प्रबंधकों ने भी जिले में गैस की पूर्ण उपलब्धता की पुष्टि की है। वहीं प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जो लोग अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का हवाला देकर गैस की कमी की अफवाह फैला रहे हैं या सिलेंडरों की जमाखोरी कर रहे हैं उन पर भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाएगा।उन्होंने यह भी पढ़ें- अररिया में एलपीजी गै...