हल्द्वानी, नवम्बर 11 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। उत्तराखंड की त्रिस्तरीय पंचायतों में लंबे समय से खाली पड़ी ग्राम पंचायत सदस्य की सीटों को भरने की प्रक्रिया तेज हो गई है। अधिसूचना जारी होने के बाद नैनीताल जिले में उपचुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। नैनीताल जिले में 20 नवंबर को ग्राम पंचायत सदस्य (वार्ड मेंबर) की 2268 सीटों पर मतदान होगा। इसके बाद जिले के 330 विजयी प्रधानों को भी आखिरकार कुर्सी मिल सकेगी। अब तक इन प्रधानों का शपथ ग्रहण इस कारण अटका था कि उनकी पंचायतों में नियमानुसार वार्ड सदस्य नहीं चुने गए थे। नैनीताल जिले के डीपीआरओ सुरेश बेनी के अनुसार, मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा, जबकि 22 नवंबर को मतगणना होगी। जिले में कुल 475 ग्राम प्रधान की ऐसी सीटें हैं, जिनमें से दो तिहाई वार्ड सदस्य न होने से ग्राम पंचायतें अधूरी थीं। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.