जिले में ग्रामीण विकास एवं कृषि सशक्तीकरण पर दिया जा रहा जोर
अररिया, मई 5 -- अररिया, वरीय संवाददाता जीविका की ओर से जिले में ग्रामीण विकास एवं कृषि सशक्तिकरण पर जोर दिया जा रहा है। इस बावत मंगलवार को ग्रामीण संसाधन सेवियों (विलेज रिसोर्स पर्सन यानी भीआरपी), कृषि उद्यमियों एवं प्रखंड के कृषि नोडल का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इसका आयोजन जीविका जिला कार्यालय के एफटीआईसी हॉल में करवाया गया। इसमें कुल 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान जीविकोपार्जन विशेषज्ञ एवं प्रभारी प्रबंधक कृषि अमरदीप ने किसानों के हित को ध्यान में रखकर किस प्रकार कार्यों को किया जाए, इस पर बल देते हुए विस्तार से सारी जानकारी प्रतिभागियों को दी। इसके तहत किसानों की आय बढ़ाने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उत्पादक समूह के गठन पर विशेष जोर दिया गया। इन समूहों को एक संगठित कंपनी के साथ जोड़कर व्यावसायिक गति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.