बागेश्वर, अप्रैल 9 -- देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। जिले में गुरुवार सुबह चार बजे तक बारिश और बर्फबारी जारी रही। इसके बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली, हालांकि अपराह्न दो बजे के बाद कपकोट क्षेत्र में फिर बारिश शुरू हो गई। लगातार बारिश से ठंड में इजाफा हुआ है। गरुड़ और बागेश्वर ब्लॉक में सबसे अधिक 23 एमएम, जबकि कपकोट में 15 एमएम वर्षा दर्ज की गई। इस बारिश का असर फसलों पर भी पड़ा है। आलू, बीन्स, बंद गोभी, मटर, टमाटर और बेल वाली सब्जियों को नुकसान पहुंचा है, जबकि जौ और मसूर की फसल भी प्रभावित हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...