बलिया, अप्रैल 23 -- बलिया, हिन्दुस्तान टीम। रसोई गैस के साथ ही जिले में अब पेट्रोल-डीजल का संकट भी लगातार गहराता जा रहा है। जिला मुख्यालय पर ही स्थित कई पेट्रोल पंप 'ड्राई' हो गए हैं। जो चालू हैं, वहां पर तेल लेने के लिए बुधवार को भारी भीड़ नजर आ रही थी। कुछ जगहों पर ईंधन लेने पहुंचे लोगों के बीच लंबी कतारों के कारण कई बार धक्का-मुक्की, कहासुनी और मारपीट की नौबत तक आ जा रही है। ग्रामीण इलाकों में भी पेट्रोलियम पदार्थ की कठिनाई दिख रही है।जिले में कुल करीब 157 पेट्रोल पंप संचालित हैं। इनमें से लगभग एक तिहाई पम्प दो दिनों से 'ड्राई' की स्थिति में पहुंच गए हैं। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्र में डीजल, पेट्रोल के लिए परेशान रहे लोग, शहर में रही भीड़ बुधवार को शहर के चित्तू पाण्डेय चौराहा पर स्थित दो पम्पों के अलावा कदम चौराहा टोल टैक्स के पास ब...