लातेहार, अप्रैल 2 -- लातेहार,हिटी। नगर पंचायत क्षेत्र में जल संकट की चुनौती से निपटने के लिए नगर प्रशासन व पीएचइडी विभाग को पूरी तरह से तैयार रहने की जरूरत हैं। । भले ही वर्तमान में पानी आपूर्ति के लिए केवल सात टैंकर ही उपलब्ध हों और जरूरतमंद लोगों की संख्या हजारों में हो, लेकिन प्रशासन और नगर पंचायत इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। सबसे सकारात्मक पहलू यह है कि शहरी पेयजल आपूर्ति योजना कई इलाकों में प्रभावी रूप से काम कर रही है। जिन घरों में इस योजना के तहत कनेक्शन लिया गया है, वहां लोगों को काफी हद तक राहत मिल रही है। परंतु अभी भी कई लोग इसका कनेक्शन नहीं लिए हैं। नियमित जलापूर्ति के कारण इन क्षेत्रों में टैंकर पर निर्भरता कम हुई है और लोगों की दिनचर्या भी सामान्य बनी हुई है। नगर पंचायत द्वारा टैंकरों ...