अररिया, फरवरी 7 -- अररिया, संवाददाता पोषण अभियान के अंतर्गत कुपोषण एवं एनीमिया की रोकथाम तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की 7 तारीख को आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) के निर्देश पर जिले के सभी परियोजनाओं के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन से चार माह की गर्भवती महिलाओं के लिए गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को संतुलित पोषण, स्वास्थ्य देखभाल एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा, ताकि मां एवं गर्भस्थ शिशु दोनों स्वस्थ रहें तथा सुरक्षित एवं खुशहाल भविष्य सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषक आहार, फल, पौष्टिक सामग्री प्रदान की गई तथा उचित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.