खगडि़या, अगस्त 29 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले में शुक्रवार को गंगा व बागमती स्थिर रही। गंडक के कमी जबकि कोसी उफान पर रही। हालांकि चारों नदियां फिलहाल खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इधर संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। कंट्रोल रूम स्थापित कर सूचना संग्रहित की जा रही है। जिला प्रशासन ने बाढ़ की आशंका को लेकर सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। वही जल संसाधन विभाग गंगा व गंडक तटबंध की निगरानी को लेकर चौकसी बरत रही है। शुक्रवार को मानसी बीडीओ राजीव कुमार व सीओ लीलावती कुमारी ने मटिहानी, पूर्वी ठाठा व जालिमबाबू टोला का दौराकर बाढ़ का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: अगुवानी सुल्तानगंज गंगा घाट पर ओवरलोड नौका का हो रहा परिचालन, हादसे की आशंका वही नाव चालकों को निर्धारित पैसेंजर लेकर ही परिचालन का निर्देश दिया। अधिक प...