खगडि़या, अगस्त 24 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले में गंगा व गंडक के जलस्तर में उफान जारी है। गंगा खतरे के निशान पार कर गया है। वही गंडक करीब बताया जा रहा है। बढ़ते जलस्तर देख लोग बाढ़ को लेकर दहशत में हैं। वही दियारा इलाके में गंगा व गंडक नदी का पानी तेजी से चढ़ने लगा है। जलस्तर में वृद्धि से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। इधर जल संसाधन विभाग ने गंगा व गंडक तटबंध की निगरानी बढ़ा दी है। गंगा में उफान से जिले के परबत्ता प्रखंड अन्तर्गत जीएन बांध पर बाढ़ के पानी का दबाव बढ़ने लगा है। इधर प्रखंड का कई गांव बाढ़ के पानी से घिरने लगा है। यह भी पढ़ें- गंगा में उफान: फरक्का बराज पर सम्राट चौधरी ने बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी से की बात, मनेर से मोकामा तक पानी ही पानी गंगा के जलस्तर में तेज गति से वृद्धि के कारण जीएन बांध के बाहर बसे गांवों के आसपास बाढ़...