खगडि़या, अगस्त 23 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले में गंगा व गंडक के जलस्तर में वृद्धि जारी से पधुपालकों की परेशानी बढ़ गई है। परबत्ता के तेमथा करारी व लगार में तीन नाव का संचालन शुरू हो गया है। जल संसाधन विभाग ने गंगा व गंडक तटबंध की निगरानी बढ़ा दी है। गंगा में उफान से बाढ़ के पानी में कई गांव घिर गए हैं। दूसरी ओर कोसी व बागमती का जलस्तर घटने से लोगों में राहत है। जिले के परबत्ता प्रखंड में गंगा नदी की उफान से जीएन बांध के बाहर बसे कई गांवों में बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। आज बाढ़ क्षेत्र के लोगों की स्थिति यह है कि बाढ़ के भाय से लोग विस्थापित हो रहे हैं। जहां एक ओर बाढ़ के पानी से दियारा क्षेत्र से पशुओ का आना शुरू हो गया है। वही दूसरी ओर बाढ़ का भय लोगों के बीच कहर बनकर बरसने लगा है। इधर आमतौर पर परबत्ता प्रखंड का तकरीबन 10 पंचायत आंशिक व प...