पीलीभीत, मार्च 14 -- पीलीभीत। डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक देर शाम गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। जिला गंगा कार्य योजना के सदस्यों को निर्देश दिये कि तय समय सीमा के अन्दर गंगा कार्य योजना तैयार करें। ताकि समय से उच्च स्तर पर इसे भेजा जा सके। बैठक में प्रभागीय निदेशक वन एवं वन्य जीव ने बताया कि छोटी एवं सहायक नदियों का पुनरोद्वार एवं कायाकल्प के लिए कटना नदी का चयन हुआ है। नदी क्षेत्र में आने वाली ग्राम पंचायतों की सूची तैयार कर ली गई। डीएम ने अधिशासी अभियन्ता सिंचाई को निर्देश दिये डीपीआर तैयार कराएं। नदी/नालों व जलाशयों में पूजा सामग्री एवं कूड़ा न डाला जाए। सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन तथा प्रवर्तन की कार्यवाही एवं जैव चिकित्सा अपशिष्ट निस्तारण की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर...