देवघर, अप्रैल 6 -- मां दुर्गा स्पोर्टिंग युवा क्लब भोजपुर की ओर से गांव के दुर्गा मंदिर मैदान में नाइट फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सह वरिष्ठ समाजसेवी सह जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने फुटबॉल में किक मारकर किया। इससे पूर्व उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। इस दौरान डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि इस ग्रामीण इलाके में चमचमाती रोशनी के बीच पहली बार नाइट फुटबॉल मैच का आयोजन हो रहा है। जिसके लिए आयोजन समिति की सराहना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन साल में एक-दो और होने चाहिए। ग्रामीण खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल की दीवानगी देखने लायक है। कहा कि अगले साल इससे भी चमकदार रोशनी में यह आयोजन भव्य तरीके से होगा। उन्होंने कहा कि देवघर जिले में खेल और खिलाड़ियों के उत्थान को लेकर वे प्रतिबद...