बगहा, मार्च 16 -- बेतिया शहर के होम्योपैथिक चिकित्सकों की समस्याओं की फेहरिस्त लंबी है। कम प्राथमिकता मिलने, झोलाछाप बिना डिग्री या प्रशिक्षण वाले चिकित्सकों की भरमार, सीमित सरकारी पद, सरकारी फंडिंग का अभाव, आयुष्मान योजना से वंचित रहना, नीतिगत असमानता और जन जागरूकता की कमी सहित कई अन्य समस्याओं से बेतिया शहर के होम्योपैथिक 150 से अधिक चिकित्सक जूझ रहे हैं। चिकित्सकों ने अपने विचार साझा करते हुए सरकार से कई प्रकार की मांग भी की। डा संजय कुमार, डा वीरेंद्र नाथ मौर्य, डा सत्यम कुमार, डा घनश्याम, डा विपिन कुमार, डा नितु पाल, डा चंदन कुमार शर्मा, डा के के प्रसाद, डा संतोष कुमार, डा ओमप्रकाश कुमार, डा चंदन कुमार, डा पारस प्रसाद, डा अक्षय कुमार, डा अनुपमा भारती, डा प्रिंस कुमार मिश्रा, डा पदम भानु सिंह सहित कई अन्य चिकित्सकों ने यह बताया कि बिह...