लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 10 -- शहर के बेहजम रोड पर प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केन्द्र (एडीटीसी) का उद्घाटन मंगलवार को धूमधाम से किया गया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केन्द्र में ट्रेनिंग लेकर सावधानी से वाहन चलाएं। वहीं बाइक चलाने पर हेलमेट और कार चलाने पर सीटबेल्ट का प्रयोग करने की अपील की। प्रशिक्षण केन्द्र शुरू होने वाला खीरी जिला प्रदेश का 21वां जिला बन गया है। उद्घाटन के बाद आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रशिक्षण केन्द्र के एमडी डॉ. कौशल किशोर ने बताया कि इस केन्द्र के निर्माण से पहले उन्होंने कई उन जिलों के प्रशिक्षण केन्द्रों का भ्रमण किया जहां पहले से प्रशिक्षण केन्द्र चल रहे हैं। उन्होंने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.