बांका, अप्रैल 2 -- बांका, निज प्रतिनिधि। सूबे में आंगनबाडी केंद्रों के विस्तारीकरण और आधुनिकीकरण को गति दी जा रही है। इसके तहत जनसंख्या के आधार पर नए आंगनबाडी केंद्र खोले जाएंगे एवं पुराने को अपग्रेड किया जायेगा। जिन वार्डों में आंगनबाडी केंद्र की सुविधा नहीं है, वहां नए आंगनबाडी केंद्र खोले जाएंगे। जबकि 800 से 1500 आबादी वाले वार्डों में आंगनबाडी केंद्र के अलावा एक अतिरिक्त आंगनबाडी केंद्र की स्थापना होगी। आंगनबाडी केंद्रों के विस्तारीकरण के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनवरी में ही पत्र जारी कर राज्य में सक्षम आंगनबाडी एवं पोषण 2.0 के तहत स्वीकृत 1 लाख 15 हजार 9 आंगनबाडी केंद्रों में से अक्रियाशील एवं कम लाभार्थी वाले केंद्रों की पहचान कर 31 मार्च तक उसकी रिपोर्ट मांगी थी। इसके साथ ही सेविका व सहायिका के रिक्त पदों...