मधुबनी, सितम्बर 7 -- मधुबनी। जिले में खाद की बिक्री और वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए भारत सरकार की नई व्यवस्था फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल एप्लीकेशन सिस्टम लागू कर दी गई है। दूसरे चरण में मधुबनी जिले को शामिल किया गया है। यह सस्टिम पीएमडीएस और एग्रीस्टैक से जुड़कर खाद की खरीद-बक्रिी को पूरी तरह डिजिटल और व्यवस्थित करेगा। इसके लिए जिला कृषि पदाधिकारी कार्यालय ने पत्र जारी किया है। इसके तहत जिले के 1175 खुदरा उर्वरक विक्रेताओं का जिलास्तरीय प्रशक्षिण 7 सितंबर से 14 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। प्रशक्षिण विभाग द्वारा नामित मास्टर ट्रेनर देंगे। जिला कृषि पदाधिकारी सुदामा ठाकुर ने कहा है कि सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने प्रखंड के विक्रेताओं को नर्धिारित तिथि पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए सूचित करें। यह...